फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sonali wins Teej queen and Ada wins miss Gadarpur

सोनाली बजाज तीज क्वीन और अदा गौस बनीं मिस गदरपुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sonali wins Teej queen and Ada wins miss Gadarpur
गदरपुर में हरियाली तीज कार्यक्रम में तीज क्वीन को सम्मानित करतीं महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। आवास विकास स्थित एक बरातघर में गदरपुर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित सावन तीज महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ वंदना वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से अपनी संस्कृति से जुड़ाव होता है। प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर भी मिलता है। हरियाली तीज महोत्सव में प्रतिभागियों ने जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

इस दौरान तीज क्वीन, मिस गदरपुर, मेहंदी, डांस एवं सिंगिंग प्रतियोगिता में महिलाओं अपने कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक परिधानों में सज धज कर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान सोनाली बजाज को तीज क्वीन एवं अदा गौस को मिस गदरपुर के खिताब से नवाजा गया। सोनाली बजाज और अदा गौस को डायमंड रिंग दी गई।
विज्ञापन

अतिथि डेंटल सर्जन आंचल ढींगडा एवं सरदारनगर की ग्राम प्रधान सिल्की खेड़ा मौजूद थीं। अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर और संचालन तृप्ति अरोरा, प्रियंका पाहवा ने किया। निर्णायक की भूमिका संदीप कौर, सरोज अरोरा विभा सिंह, संगीता ग्रोवर एवं त्रिशाला ने अदा की। वहां विशिष्ठ अतिथि डेंटल सर्जन आंचल ढींगड़ा, सरदारनगर की ग्राम प्रधान सिल्की खेड़ा, एनएस धालीवाल, दीपक बेहड़, जयकिशन अरोरा, फूला रानी, ममता अरोरा, शशिकला बिष्ट, गीता पपोला, मंजू बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed