फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Son threatened on Instagram, father assaulted

Udham Singh Nagar News: बेटे को इंस्टाग्राम पर दी धमकी पिता के साथ की गई मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Son threatened on Instagram, father assaulted
काशीपुर। एक छात्र के साथ लगभग एक साल पहले मारपीट कर उसे घायल करने के आरोपियों ने अब छात्र के पिता को रास्ते में रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। साथ ही बेटे को इंस्टाग्राम पर धमकी दी। जसपुर खुर्द दुर्गा कॉलोनी निवासी संजय शर्मा पुत्र रामगोपाल शर्मा ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि 28 अगस्त 2024 को उसका बेटा वंश शर्मा जब उदयराज इंटर काॅलेज से छुट्टी होने के बाद पॉलीटेक्निक कॉलेज के साथ वाली गली के रास्ते से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे जसपुर खुर्द निवासी अयान शेख ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके बेटे वंश को मारपीट कर उसके गले में बाइक की चाबी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में हमलावर युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि अब उसके बेटे वंश को अयान इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
बीती तीन जून को पड़ोसियों ने उसे बताया कि अयान और उसके साथी उसके बेटे की हत्या करने की योजना बना रहे हैं। आरोप लगाया कि बीती 10 जून की रात लगभग नौ बजे गिरीताल से दुर्गा कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर अयान और उसके साथियों ने बाइक से पीछा करके उसको रास्ते में रोक लिया और मारपीट कर धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अयान शेख एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। ांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed