फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Son dead, tractor trolley collapses,Father serious

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बेटे की मौत, पिता गंभीर

Sat, 25 May 2019 11:50 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 25 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Son dead, tractor trolley collapses,Father serious
डेमो - फोटो : डेमो

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल से हल्द्वानी रेफर कर दिया। देर शाम बेटे ने एसटीएच हल्द्वानी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि युवक अपने पीछे चार बच्चे और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है।

विज्ञापन


शनिवार शाम को बघौरी गांव निवासी मो. हाशिम अपने 70 वर्षीय पिता मो. शाह को लेकर बाजार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह पैरपुरा गांव के पास पहुंचा कि सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली अंधेरे के कारण नहीं दिखी और उनकी बाइक ट्राली से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने दोनों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया। जहां देर शाम हाशिम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  हादसे की सूचना पर दुर्घटनास्थल पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed