{"_id":"6877f8b2886070054008b9cf","slug":"somewhere-its-raining-somewhere-sunny-weather-changed-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-129643-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कहीं बारिश, कहीं धूप... बदला नजर आया मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कहीं बारिश, कहीं धूप... बदला नजर आया मौसम का मिजाज
Thu, 17 Jul 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में मौसम का मिजाज अलग ही नजर आ रहा है। कुछ इलाकों में बारिश हुई जबकि कुछ में तेज धूप निकली। ऐसे में लोग मौसम के बदलाव को देखकर हतप्रभ नजर आए। सूरज भी बादलों के बीच लुका छिपी करता रहा।
बुधवार सुबह शहर का मौसम सुहावना रहा। सुबह दस बजे के बाद कुछ इलाकों में धूप निकली जबकि कुछ इलाकों में बारिश हुई। ऐसे में थोड़ी दूर पर धूप और थोड़ी दूर पर बारिश से लोग हैरान नजर आए। कई इलाकों में सिर्फ बूंदें गिरीं। वहीं, कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। बरसात के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। उमस के कारण लोग परेशान नजर आए। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है।
खटीमा में बारिश न होेने से उमस बढ़ी
खटीमा। खटीमा क्षेत्र में बुधवार को बारिश न होने से गर्मी और उमस रही। सुबह के समय आसमान पर बादल छाए हुए थे। लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे लेकिन धूप खिल गई जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना है।