{"_id":"615370368ebc3e0de65e367b","slug":"soldier-died-sitarganj-news-hld4396221172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य सम्मान के साथ जवान को दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य सम्मान के साथ जवान को दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
नानकमत्ता के ध्यानपुर गांव में सैनिक मानिक चंद के पार्थिव शरीर पर सलामी देते सेना के जवान व पूर्व
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। आर्मी के सप्लाई कोर में नायक के पद पर तैनात मानिक चंद का पार्थिव शरीर सोमवार देर रात उनके पैतृक गांव ध्यानपुर लाया गया। बनबसा से पहुंचे सेना के जवानों ने सलामी दी।
ग्राम ध्यानपुर निवासी मानिक चंद (36) पुत्र स्व. श्याम चंद सेना की सप्लाई कोर में नायक के पद पर दिल्ली में तैनात थे। वह पिछले दिनों डेंगू की चपेट में आ गए थे। इलाज के दौरान रविवार को अस्पताल में उनका निधन हो गया। सेना के जवान पार्थिव शरीर को लेकर सोमवार देर रात घर पहुंचे। जवान की पत्नी मीना, 11 वर्षीय पुत्र आर्यन का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
बनबसा छावनी से पहुंचे सेना के जवानों ने कमांडर सूबेदार जुकेश सिंह के नेतृत्व में सलामी तथा पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी शहीद सैनिक को पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। वहां पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह बिष्ट, संरक्षक हीरा चंद, पदम चंद, दिल बहादुर बम, सुरेंद्र सिंह सामंत, कमांडो मनोज चंद, मुकेश सिंह मेहरा, नरेश चंद, महेश सिंह कुंवर आदि थे।