{"_id":"5742fff04f1c1bae70690872","slug":"soldier-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 23 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
ख्ाुदख्ाुश्ाी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास में किराए के मकान में रह रहे पुलिस कर्मी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर पंखे से लटके शव को उतारा। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एएसपी पंकज भट्ट, सीओ राजेश भट्ट आदि ने मौके का निरीक्षण किया। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल पिथौरागढ़ के मढ़ निवासी पंकज जोशी (26) पुत्र राजेश जोशी ऊधमसिंह नगर पुलिस लाइन में तैनात था। वह आवास विकास शिव शक्ति मंदिर के निकट नरेंद्र रस्तोगी के मकान में किराए पर रहता था। सोमवार को पुलिस लाइन में रोजाना की तरह गणना हो रही थी तो पकंज गैरहाजिर था।
विज्ञापन
प्रतिसार निरीक्षक ने एक सिपाही से फोन पर पंकज की लोकेशन जानने को कहा, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। इस पर उन्होंने पंकज के पड़ोस में रहने वाले युवक दीपक को मामले से अवगत कराया। इस पर दीपक ने पंकज के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई, जब उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसका शव कपड़े के सहारे पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
सिपाही की मौत की खबर मिलते ही महकमे में खलबली मच गई। एसएसपी, एएसपी, सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी की मौजूदगी में पुलिस ने कमरे के दरवाजे का कुंडा दरवाजा तोड़कर पंखे से लटके शव को नीचे उतारा।
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी सोनी रविवार की शाम मायके गई थी।
पंकज की ससुराल लालकुआं हल्दूचौड़ में है। सूचना पर सोनी भी रुद्रपुर पहुंच गई। पंकज की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी, अब उसकी डेढ़ महीने की बेटी भी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
तीन माह पूर्व ही आया था जिले में
पुलिस के मुताबिक पंकज जोशी 2012 में पिथौरागढ़ से पुलिस में भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि वह लगभग तीन माह पूर्व ही यूएसनगर जिले में तैनात हुआ था जिसके बाद उसे पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया था। सूचना पर देर शाम पिथौरागढ़ से पंकज के परिजन भी पहुंच गए थे।