फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Solar energy will eliminate power shortages

सौर ऊर्जा से खत्म होगी बिजली की किल्लत

Tue, 22 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Tue, 22 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन

यूएस नगर में बिजली की किल्लत को खत्म करने के लिए यहां पर सोलर पावर के लघु प्लांट स्थापित होने जा रहे हैं। जल्द ही इस दिशा में सार्थक परिणाम भी सामने आने लगेंगे। इसी कड़ी में रुद्रपुर में हिमालयन एनर्जी सोल्यूशन का शुभारंभ किया गया है। नगर निगम के एमएनए ने विजय कुमार जोगदंडे ने किया।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम आज पूरे देश का मुख्य प्रोजेक्ट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि रुद्रपुर में भी सोलर पावर प्लांट लगाने की योजनाएं तैयार हो गई हैं और कई बड़े अद्योगिक संस्थानों ने तो इस दिशा में काम करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सिडकुल में कई फैक्ट्रियों में लोगों सोलर पावर प्लांट लगा रखे हैं और अपने संस्थानों को इसी से काफी हद तक बिजली दे रहे हैं।
विज्ञापन

 सोमवार को हिमालयन एनर्जी सोल्यूशन के निदेशक मंडल ने बताया कि आज जिस तरह से पूरे देश में बिजली का उत्पादन डिमांड के अनुरूप नहीं हो पा रहा है, इसलिए अब जरूरी हो गया है कि सौर ऊर्जा को ही एक क्रांति के रूप में स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक बिजली कोयला और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से बनती थी, लेकिन अब देश में कोयले की कमी और पानी को एक जगह एकत्रित करना मुश्किल होता जा रहा है, ऐसे में सोलर पावर प्लांट ही बिजली संकट से उबारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में उन्होंने हिमालयन एनर्जी सोल्यूशन के तहत शहर में लोगों को जागरूक कर करने के उद्देश्य से इस दिशा में पहल की है। उन्होंने बताया कि इससे सोलर इंवर्टर, सोलर मिली पावन बैंक, सोलर पंप, सोलर वाटर हीटर, और सोलर लालटेन के जरिए काफी हद तक बिजली तैयार की जा सकती है। यह सब आसानी से अपने घरों की छतों पर छोटे मिनी प्लांट लगाए जा सकते है। इस दौरान डायरेक्टर राजेश कुमार, नवनीत नारंग, अमित नारंग, प्रमोद बजाज, सतवीर सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed