फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Solar energy will be helpful in irrigation of fields

Udham Singh Nagar News: खेतों की सिंचाई में मददगार बनेगी सौर ऊर्जा

Mon, 06 May 2024 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 06 May 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Solar energy will be helpful in irrigation of fields
रुद्रपुर। कृषि क्षेत्र में सहूलियत देने और किसानों की आय दोगुनी करने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें पीएम कुसुम योजना एक अहम भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत किसानों के निजी ट्यूबवेलों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे जहां किसान खेतों की सिंचाई के लिए सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल करेगा, वहीं घर-गृहस्थी में बिजली के बिल के झंझट से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

बिजली की दरों में हो रही बढ़ोतरी किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। तराई के किसानों के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना लाभकारी होगी। इस योजना में किसानों को 80 फीसदी तक सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। इसमें 50 फीसदी केंद्र और 30 फीसदी राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है। मात्र 20 फीसदी की धनराशि ही किसानों को जमा करनी पड़ेगी। इसमें किसानों के खेत में बोरिंग होनी चाहिए। योजना के तहत ट्यूबवेलों में सबमर्सिबल पंप, सोलर पैनल आदि लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

---
जिले को 2500 का लक्ष्य
योजना के तहत ऊधमसिंह नगर को 2500 का लक्ष्य मिला है। इसमें लघु सिंचाई विभाग की तरफ से किसानों से प्रस्ताव मांगे गए थे। अभी तक लगभग 1600 किसानों ने प्रस्ताव जमा किया हैं। योजना के तहत किसानों के ट्यूबवेल पर पांच एचपी व साढ़े सात एचपी का सोलर पंप लगाया जाएगा। सौर ऊर्जा से किसान ट्यूबवेल का संचालन कर खेतों की सिंचाई करेंगे, साथ ही घरों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद भी अगर ऊर्जा बचती है तो उसे ऊर्जा निगम से वार्ता कर बेंच कर अपनी आमदनी का जरिया भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। अभी तक 1600 किसानों ने आवेदन किया है। किसानों की आय दोगुनी करने में यह योजना महत्वपूर्ण साबित होगी। किसानों पर से बिजली का भार खत्म हो जाएगा। - सुशील कुमार, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed