फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SO Ksana line spot on indiscipline

अनुशासनहीनता पर एसओ कसाना लाइन हाजिर

Sun, 01 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sun, 01 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन

 दिनेशपुर के चर्चित थानाध्यक्ष रजत कसाना पर आखिरकार गाज गिर ही गई। एसएसपी ने अनुशासनहीनता के आरोप में कसाना को लाइन हाजिर कर दिया। थाना परिसर में की गई फायरिंग मामले में भी जांच में दोषी पाए जाने पर कसाना पर एक और कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।

विज्ञापन

एसएसपी ने एंटी थेप्ट सेल के इंचार्ज हिमांशु पंत को दिनेशपुर थाने का नया एसओ नियुक्त किया है। दरअसल एक महीने पूर्व दिनेशपुर थानाध्यक्ष रजत कसाना तब चर्चाओं में आए थे, जब उन्होंने एक मुकदमे के मामले में पांच लाख रुपये की घूस देने आए तीन लोगों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

डीजीपी और एसएसपी ने ईमानदारी को लेकर कसाना की पीठ थपथपाते हुए इनाम भी दिया था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद कसाना तब विवादों में आ गए थे, जब उन पर थाना परिसर में पिस्टल से सरेआम फायरिंग करने आरोप लगा था। एसएसपी केवल खुराना ने मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जनता दरबार में भी रजत कसाना उपस्थित नहीं हुए थे। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि जनता दरबार में एसओ कसाना उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने कोई अवकाश भी नहीं लिया। बिना अवकाश लिए ही वे थाना क्षेत्र से गायब हैं। यह अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है। जिस कारण कसाना को लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने बताया कि फायरिंग मामले में भी हुई जांच में कसाना दोषी पाए गए हैं। उसमें भी अलग से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed