{"_id":"6a8f3e384a1ab54210050619","slug":"smuggling-of-firewood-from-forests-khatima-news-c-236-1-ktm1001-115525-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जंगलों से जलौनी लकड़ी के नाम पर हो रही तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जंगलों से जलौनी लकड़ी के नाम पर हो रही तस्करी
Thu, 27 Aug 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खटीमा में वन विभाग कार्यालय में जब्त की गई लकडियां
खटीमा। जलौनी लकड़ी के नाम पर जंगलों की हरियाली खत्म की जा रही है। खटीमा, सुरई और किलपुरा रेंज में छोटे हरे-भरे पेड़ों को काटकर साइकिलों और ई-रिक्शा के माध्यम से तस्करी की जा रही है। लोहियाहेड रोड पर वन विभाग की टीम ने मंगलवार को साइकिल से लकड़ियां काटकर ला रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
लोहियाहेड रोड के पास जंगलों से लकड़ियां काटकर साइकिलों पर लादकर इस्लाम नगर और राजीव नगर क्षेत्र में ले जा रहे चार साइकिल सवारों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पकड़े गए इस्लाम नगर निवासी नाजिम, इरशाद, जाहिद और राजीव नगर निवासी सूरज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जंगलों में हरे-भरे पेड़ों काटने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। लकड़ी तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोहियाहेड रोड व आसपास के वन क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है।
--
पेड़ों को बड़ा होने से पहले ही चल रही आरी
वन विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, तस्कर पेड़ों को बड़ा होने से पहले ही काट डालते हैं। छोटे पेड़ काटने में उन्हें सुविधा होती है। पेड़ों के बड़े न हो पाने के कारण धीरे-धीरे जंगलों की हरियाली भी कम हो रही है। लोहियाहेड मार्ग पर सबसे अधिक लकड़ी तस्करी हो रही है। लोग खुलेआम लकड़ियां काटकर साइकिलों ओर ई-रिक्शा पर ले जाते हैं। अवैध रूप से काटी गई सबसे अधिक लकड़ियां इस्लाम नगर में ले जाई जाती हैं।