{"_id":"67c4ac3418fadda02d036de8","slug":"smuggler-arrested-with-heroin-in-pulbhatta-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-121554-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पहले दो बार जा चुका है जेल; बरेली से लाया था मादक पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पहले दो बार जा चुका है जेल; बरेली से लाया था मादक पदार्थ
Mon, 03 Mar 2025 11:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:09 AM IST
सार
पुलभट्टा पुलिस ने हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह बरेली से हेरोइन लाकर नशे के आदी युवकों को बेचता था।
विज्ञापन
एसएसपी से माफी मांगता तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलभट्टा पुलिस ने हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह बरेली से हेरोइन लाकर नशे के आदी युवकों को बेचता था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी पूर्व में दो बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
पुलभट्टा पुलिस ने शनिवार देर रात फ्लाईओवर के नीचे भंगा रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध लगने पर एक युवक को पकड़ा। उसने अपना नाम ग्राम पुलभट्टा की बंगाली कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 128 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसने बताया कि वह हेरोइन बरेली के भोजीपुरा निवासी व्यक्ति से लाया है और इसे भंगा, बिल्हौर क्षेत्र में नशेड़ियों को बेचने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
रविवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलभट्टा थाने पहुंचकर तस्कर से पूछताछ की। एसएसपी को देखकर वह भविष्य में नशा तस्करी नहीं करने का भरोसा देते हुए माफ करने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। टीम में एसओ प्रदीप मिश्रा, एसआई पंकज कुमार, धीरज वर्मा, चारू पंत, महेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
जिले को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ लगातार नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। बरेली में बैठकर नशे का सिंडिकेट चला रहे लोगों पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी