{"_id":"69249a86e024298ac80bddea","slug":"smart-meter-problems-will-be-resolved-in-the-camp-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-133364-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शिविर में होगा स्मार्ट मीटर की समस्याओं का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शिविर में होगा स्मार्ट मीटर की समस्याओं का निस्तारण
Mon, 24 Nov 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊर्जा निगम इस सप्ताह विशेष उपभोक्ता शिविरों का आयोजन कर स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करेगा। शिविर ऊर्जा निगम के कार्यालय परिसरों में लगाए जाएंगे। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता (वितरण) नरेंद्र सिंह टोलिया ने बताया कि जिनके परिसर में स्मार्ट मीटर स्थापित करने के उपरांत बिलिंग की समस्या आ रही हो या एप डाउनलोड करने में दिक्कत हो या एप न चलने की समस्या आ रही हो तो वह इन शिविरों में समस्या का समाधान करा सकते हैं।
शिविरों में ऊर्जा निगम के अधिकारी और मीटर स्थापित करने वाली अडानी कंपनी के लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को उपखंड कार्यालय किच्छा के साथ ही मटकोटा उप केंद्र में शिविर लगाया जाएगा। 27 नवंबर को भदईपुरा उपकेंद्र, नवोदय उप केंद्र, दिनेशपुर उप केंद्र और किच्छा उपखंड कार्यालय में शिविर लगेगा। 28 नवंबर को दानपुर उप केंद्र, मझराशीला गदरपुर उप केंद्र में शिविर लगेगा। 29 नवंबर को किच्छा उपखंड कार्यालय और सर्किल कार्यालय परिसर रुद्रपुर में शिविर लगेगा। उन्होंने लोगों से शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
.............