फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Small Rice Plant in Jaspur

धान की बौना बीमारी ने किसानों व वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Small Rice Plant in Jaspur
जसपुर का किसान बौना धान की पौध दिखाते हुए । संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। धान की कुछ प्रजातियों में बौना रोग लगने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पंजाब के लुधियाना कृषि विश्वविद्यालय में विकसित धान की पीआर-121 और पीआर 130 प्रजाति में यह रोग पाया जाता है। बौना रोग में धान का पौधा 35-40 दिनों तक अन्य पौधों के समान बढ़ता है। इसके बाद पौधे की बढ़त रुक जाती है। कृषि वैज्ञानिक इसका कारण पता नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के प्रभारी डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि जसपुर के चार किसानों ने अपनी पीआर-211 की फसल में बौना रोग लगने की सूचना दी है। बताया कि अगर किसी किसान ने एक एकड़ में पीआर -130 की पौध लगाई है तो उसकी पूरी पौध बोनी नहीं हो रही बल्कि चार प्रतिशत तक पौधे बौने रह जाते हैं।
विज्ञापन

बौने पौधों में कल्ले नहीं फूटते हैं और बढ़त रुक जाती है। पौधे सूख भी नहीं रहे हैं। पौधों के बौना रहने के कारणों का पता लगाने के लिए बौने पौधे के नमूने कृषि विवि लुधियाना के वैज्ञानिकों ने कृषि विज्ञान लैब दिल्ली और केवीके ने पंतनगर विश्वविद्यालय में भेजे हैं। डॉ. क्वात्रा ने इस बीमारी को चिंताजनक बताया। उम्मीद जताई कि जल्द ही वैज्ञानिक इसका कारण खोज लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed