काशीपुर। क्षेत्र में पिछले तीन सालों में 60633 वाहनोेें की बढ़ोतरी हुई हैै। काशीपुर, बाजपुर, जसपुर तहसील क्षेत्र में तीन साल में 45695 स्कूटर मोटर साइकिल, 7111 कार और 456 ट्रक बढ़े हैं।
सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेेट ने काशीपुर एआरटीओ कार्यालय से पिछले तीन वर्षों में पंजीकृत वाहनों की संख्या की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में काशीपुर एआरटीओ अनीता चंद नेे वर्ष 2016-17, 2017-18 और 2018-19 के वाहन रजिस्ट्रेशन संबंधी विवरण उपलब्ध कराया हैै। नदीम को उपलब्ध विवरणों के अनुसार काशीपुर एआरटीओ क्षेत्र जिसमेें काशीपुर, बाजपुर, जसपुर तहसील क्षेत्र शामिल हैं केे निवासियों ने एक अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2019 तक कुुल तीन वर्षों में 60633 मोटर वाहनों का पंजीकरण कराया हैै। इसमें 18866 वाहन 2016-17 में 22062 वाहन 2017-18 और 19705 वाहन वर्ष 2018-19 में पंजीकृत कराए गए हैं। इन तीन वर्षों में रजिस्टर्ड कराए गए वाहनों में सर्वाधिक 45695 स्कूटर (मोटर साइकिल) और 7111 कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ हैै। इसके अतिरिक्त 456 ट्रक और लारी भी रजिस्टर्ड कराए गए हैं। उपलब्ध सूचना के अनुसार पिछले तीन वर्षोें में रजिस्ट्रेशन कराए गए अन्य वाहनों में 527 अन्य चौपहिया वाहन, 249 डी वैैन, 9 स्टेज कैरियर, 52 कार्गो कैरेज, 26 स्कूल बस, 24 एंबुलेंस, 58 टैक्सी, 116 मैक्सी, 203 ऑटो रिक्शा, 1732 ई-रिक्शा, 13 ई-रिक्शा गुडस, 339 मोपेड, 59 ओमनी बस, 2336 ट्रैक्टर, 1519 ट्राली और 109 अन्य वाहन शामिल हैैं।