फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Six students climbed onto the college rooftop carrying a bottle of petrol in kashipur

UK: पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्रसंघ अध्यक्ष समेत छह छात्र, किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 18 Dec 2025 09:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Dec 2025 09:27 PM IST
सार

काशीपुर में छात्रसंघ अध्यक्ष ने एक प्राध्यापक पर गाली-गलौज का आरोप लगाकर धरना दिया। जब मामले की सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने छह अन्य छात्रों के साथ पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़कर आत्मदाह करने की कोशिश की।

विज्ञापन
Six students climbed onto the college rooftop carrying a bottle of petrol in kashipur
पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर में छात्रसंघ अध्यक्ष ने वंचित छात्र-छात्राओं को परीक्षा दिलाने की वार्ता के समय एक प्राध्यापक पर गालीगलौज करने का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन किया। सुनवाई नहीं होने पर छात्रसंघ अध्यक्ष समेत छह छात्रों ने पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़कर आत्मदाह का प्रयास किया। सदस्य और परीक्षा प्रभारी के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।

बृहस्पतिवार सुबह बीए प्रथम सेमेस्टर के तीन छात्र-छात्राएं समय से नहीं पहुंचे। उन्हें परीक्षा दिए बिना लौटा दिया गया। इसकी सूचना पर छात्रसंघ अध्यक्ष जतिन शर्मा साथियों के साथ परीक्षा प्रभारी डॉ. अनुराग अग्रवाल के पास पहुंचे। उन्होंने लौटे छात्रों को परीक्षा दिलाने के लिए कहा। इस पर उनके बीच बहस हो गई।

विज्ञापन

जतिन शर्मा ने परीक्षा प्रभारी कक्ष में बैठे एक प्राध्यापक पर उनके साथ गालीगलौज करने और परीक्षा प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसके बाद छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के बाहर चैनल गेट पर तालाबंदी कर दी। वे परीक्षा प्रभारी को हटाने और प्राध्यापक से माफी मंगवाने पर अड़ गए। करीब पौन घंटे तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा जब कोई सुनवाई नहीं होने पर गुस्साए छात्रसंघ अध्यक्ष जतिन, दानिश, बंटी, हितेश, आसिफ, इमराम पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छत के दरवाजे पर ताला लगाकर परीक्षा प्रभारी को हटवाने और सदस्य से माफी मंगवाने के लिए प्रदर्शन करते रहे। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने भी छात्रों को नीचे आने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने। सदस्य और परीक्षा प्रभारी के माफी मांगने पर छात्र छत से उतर गए। यह हाईवोल्टेज ड्राॅमा करीब दो घंटे तक चलता रहा।

परीक्षा प्रभारी डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मेरे से छात्रों की कोई बात नहीं हुई है। न ही मैंने उनके साथ कोई गालीगलौज की है। जतिन ने बताया कि सुबह नौ बजे से परीक्षा शुरू हुई थी। करीब 9:20 बजे तीन छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंच गए थे। उन्हें वापस भेज दिया। परीक्षा प्रभारी और सदस्यों के माफी मांगने पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया है। परीक्षा के दौरान कॉलेज में धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई के संबंध में पूछने पर प्राचार्य ने चुप्पी साध ली।

कॉलेज में दो दिसंबर से दो पाली में परीक्षा चल रही है। 9:30 बजे तक परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है लेकिन इसके बाद आने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती है। तीन विद्यार्थी समय से नहीं पहुंचे थे। यह छात्र देरी से पहुंचने वालों को परीक्षा दिलाने की मांग कर रहे हैं। यह नियम के विरुद्ध है। प्राध्यापक की ओर से छात्रों को गालीगलौज नहीं की गई है। - प्रो. सुमिता श्रीवास्तव, प्राचार्य, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed