फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Six more patients test positive for dengue

छह और मरीजों के कार्ड टेस्ट पॉजीटिव

Sun, 27 Sep 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Sun, 27 Sep 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन

शहर में वायरल और डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में छह और मरीजों के कार्ड टेस्ट पॉजीटिव निकले हैं। डेंगू बुखार का एक नया मरीज भर्ती होने के बाद दोनों डेंगू वार्ड फुल हो चुके हैं। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन नया वार्ड बनाने की कार्यवाही में जुटा है। वहीं अस्पताल में एक मलेरिया का भी मरीज भर्ती हुआ है। दरअसल शहर के निजी अस्पतालों में वायरल और डेंगू बुखार से पीड़ितों की भीड़ लगी है। जिला अस्पताल में भी मरीजों की तादाद बढ़ रही है।

विज्ञापन

शनिवार को डेंगू वार्ड में लाखन सिंह (37) निवासी दरियानगर को भर्ती किया गया। जिसके बाद वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 11 पहुंच चुकी है और दो वार्डों में केवल एक ही बेड खाली बचा हुआ है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार छह और मरीजों का कार्ड टेस्ट पॉजीटिव निकला है, जिनमें तीन मरीज वार्ड में भर्ती हैं। अब तक कुल 56 कार्ड टेस्ट कराए जा चुके हैं, जिनमें 19 मरीज पॉजीटिव निकले हैं। फिजीशियन डॉ. एमके तिवारी ने बताया कि अस्पताल में डेंगू बुखार के साथ ही एक मरीज मलेरिया का भी भर्ती है। प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके पांडे ने बताया कि पैथोलॉजी लैब में कार्ड भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं। फिलहाल कार्ड को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। डेंगू मरीजों के लिए तीसरा वार्ड भी तैयार किया जा रहा है। सभी मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed