फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Six girl students found corona infected in GGIC

जीजीआईसी में छह छात्राएं मिलीं कोरोना संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Six girl students found corona infected in GGIC
काशीपुर। नगर क्षेत्र में एकाएक कोरोना संक्रमित बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बीते दिन आई रिपोर्ट में नगर के एक बालिका इंटर कॉलेज में एक साथ छह छात्राएं संक्रमित आने से स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर अन्य छात्राओं की सैंपलिंग ली। वहीं आमजन बिना मास्क के बाजारों में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। काशीपुर में भी जहां बीते कई दिनों से कोरोना संक्रमितों के एक-दो मामले ही आ रहे थे, वही अब स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में सैंपलिंग बढ़ाई तो संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार की देर शाम आई आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में नगर क्षेत्र में सात लोग संक्रमित आए। इसमें छह छात्राएं नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की हैं। इससे प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जीजीआईसी में संक्रमित छात्राओं की संख्या अधिक होने पर वहां शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में पहले दिन 190 छात्राओं की आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा 35 अन्य लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें छात्राओं के परिजनों व अस्पताल में आने वाले रोगियों के सैंपल शामिल हैं। उन्होंने बताया कुल 225 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं जिसकी रिपोर्ट एक-दो दिन में आ जाएगी।

उधर क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है वहीं आमजन बिना मास्क के घूम रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ने का अंदेशा है। डॉ. साहनी ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने के साथ नियमित रूप से हाथों से सैनेटाइज करते रहें। यदि कुछ शंका लगे तो अपनी जांच अवश्य करा लें। इससे स्वयं के साथ घर-परिवार सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed