{"_id":"5bafc8b6867a557ff747f11c","slug":"sit-send-four-teachers-certificate-for-verification","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी ने पांच शिक्षकों के प्रमाण पत्र सत्यापन को भेजे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी ने पांच शिक्षकों के प्रमाण पत्र सत्यापन को भेजे
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने पांच शिक्षकों के प्रमाण पत्रों को सत्यापन के लिए शिक्षा बोर्ड इलाहाबाद भेजा है। साथ ही एसआईटी संबंधित शिक्षकों का गिरफ्तारी स्टे खारिज करवाने की तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन
नवंबर 2016 में शिक्षा विभाग में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों से नियुक्ति पाने वाले 17 शिक्षकों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसआईटी ने किच्छा, सितारंगज, गदरपुर और नानकमत्ता शिक्षा विभाग से शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर उनका सत्यापन इलाहाबाद बोर्ड से कराया।
विज्ञापन
सत्यापन में प्रमाण पत्र जाली निकलने पर एसआईटी ने संबंधित शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन इससे पहले ही 14 शिक्षक हाईकोर्ट से अपनी गिरफ्तारी पर स्टे ले चुके थे। वहीं दो शिक्षकों की मौत हो चुकी थी। एसआईटी के अनुसार गिरफ्तारी पर स्टे लेने वाले 14 में से पांच शिक्षकों ने एसआईटी की ओर से शिक्षा बोर्ड से सत्यापित कराए गए शैक्षिक प्रमाण पत्र उनके न होने का दावा करते हुए कोर्ट में नये प्रमाण पत्र पेश किए हैं।
विज्ञापन
इन प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने के लिए एसआईटी ने उन्हें भी इलाहाबाद शिक्षा बोर्ड को भेजा है। इधर, फरार चल रहे एक शिक्षक का पता तस्दीक होने पर एसआईटी उसकी भी गिरफ्तारी कर सकती है।