फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SIT awaiting documents from four teachers of Bajpur

एसआईटी को बाजपुर के चार शिक्षकों के दस्तावेजों का इंतजार

Thu, 03 May 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। 
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)।  Updated Thu, 03 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन

फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसआईटी को गदरपुर और सितारगंज के बाद अब बाजपुर के चार फर्जी शिक्षकों के सेवा अभिलेखों का इंतजार है। मंगलवार को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एसआईटी ने 13 शिक्षकों के सेवा अभिलेखों को जब्त किया था। बुधवार को बाजपुर से भी एसआईटी को दस्तावेज मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय से एसआईटी को दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो पाए।  

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में वर्ष 2016 में बीटीसी की फर्जी अंकतालिका और अन्य प्रमाण पत्रों से शिक्षकों के भर्ती होने का मामला सामने आया था। शिक्षा विभाग की जांच में 17 शिक्षकों के फर्जी प्रमाण पत्रों पर नियुक्ति पाने की पुष्टि के बाद विभाग ने उनकी सेवा समाप्त कर पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एक सप्ताह पूर्व मामले की जांच के लिए एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन


मंगलवार को एसआईटी ने सितारगंज और गदरपुर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 13 शिक्षकों के सेवा अभिलेख कब्जे में लिए। उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय बाजपुर ने बुधवार को भी दस्तावेज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन एसआईटी को दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो पाए। दस्तावेज मिलने के बाद इन्हें जांच के लिए इलाहाबाद शिक्षा बोर्ड भेजा जाएगा। इधर, प्राप्त दस्तावेजों की पड़ताल के बाद एसआईटी शिक्षकों को फर्जी डिग्री देने वाले कुछ स्कूलों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी अपनी जांच के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed