फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sisters and mother had attacked the former student union president due to property dispute

Udham Singh Nagar News: संपत्ति विवाद में बहनों और मां ने ही कराया था पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर हमला

Mon, 16 Jun 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sisters and mother had attacked the former student union president due to property dispute
बाजपुर। संपत्ति के विवाद के चलते बहनों ने ही अपने भाई पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर हमला कराया था। पंजाब से हमलावरों को बुलाया गया था। इस प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त की गई कार, डंडा, छीना गया पर्स बरामद किया है।
विज्ञापन


कोतवाली में रविवार को सीओ विभव सैनी और कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवीण कांबोज पर हुए हमले का खुलासा किया। बताया कि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की पत्नी का बेरिया दौलत रोड पर बुटीक है। बीती 12 जून को छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण कांबोज बुटीक पर था। तभी अज्ञात लोगों ने बुटीक पर घुसकर उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी पर्स लेकर कार में सवार होकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर देकर संपत्ति विवाद में उसकी बहन सुनीता, बहनोई सूरज निवासी केलाखेड़ा के गांव भव्वानगला, बहन अनिता, बहनोई विनीत निवासी गांव मुंडिया पिस्तौर बाजपुर और अपनी माता सुमित्रा पर हमला कराने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के इदगिर्द लगभग 200 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। जिस पर पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले राज काम्बोज, रूपेन्दर सिंह, गुरविन्दर सिंह, भगत सिंह निवासी पंजाब के ग्राम अरनीवाला सेखसोभान थाना से खसोभान जिला फाजिल्का को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से छीना गया पर्स जिसमें आधार कार्ड, मोबाइल, डेबिट कार्ड था। एक डंडा बरामद किया है।
इनसेट..........
बहन ने दोस्त और रिश्तेदार से करवाया था भाई पर हमला

बाजपुर। सीओ विभव सैनी ने बताया कि गिरफ्तार हमला करने वाले आरोपी राज काम्बोज ने पूछताछ में बताया कि अनीता उर्फ अन्नु और उसके परिवार के बीच प्रोपर्टी का विवाद के चल रहा है। संपत्ति विवाद के चलते ही अनीता उर्फ अन्नु ने अपने भाई प्रवीण काम्बोज को मारने की नीयत से हमला करवाया था। हमलावर राज काम्बोज और अनीता उर्फ अन्नू अच्छे दोस्त और रिश्तेदार हैं। पुलिस सुपारी देने के पहलू पर जांच कर रही है। इसके लिए हमलावरों के बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है। टीम में एसएसआई विनोद फर्त्याल, एसआई देवेंद्र मनराल, एसआई प्रहलाद सिंह, भूपाल बिष्ट, रमेश पांडे शामिल हैं।


इनसेट.....
बदमाशों ने पहले की रेकी, फिर किया हमला

बाजपुर। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवीण कांबोज पर हमला करने से पहले पंजाब से आए हमलावरों ने उसके घर पर भी रेकी की थी। घर पर रेकी की सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वीडियो भी वादी की ओर से दिखाई गई हैं। हमलावरों ने बुटीक पर रेकी की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed