{"_id":"686abffa4fb1f9a5270f997f","slug":"sister-in-law-and-sister-in-law-face-to-face-in-the-election-battle-for-the-chief-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-129241-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रधान के चुनावी दंगल में ननद-भाभी आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रधान के चुनावी दंगल में ननद-भाभी आमने सामने
Sun, 06 Jul 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर। ग्राम पंचायत मुंडिया कला में प्रधान पद के चुनावी दंगल में ननद और भाभी आमने-सामने हैं। ननद और भाभी घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं जिससे उनके रिश्तेदार परेशान नजर आ रहे हैं। प्रधान सीट पर पूर्व प्रधान रहे लियाकत अली की पुत्रवधू नेहा परवीन और उनके भाई अहसान अली की बेटी ईरम चुनाव मैदान में है। इसके अलावा शांति देवी, रीना बी, अरीबा, आरती देवी व सलोबर परवीन ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। गांव में एक ही परिवार से ननद और भाभी के प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में कूदने से ग्रामीणों में काफी चर्चाएं हैं। लियाकत अली एक बार प्रधान रहे चुके हैं जबकि उनकी पुत्रवधू निवर्तमान प्रधान हैं। नामांकन पत्रों की जांच और नामवापसी के बाद ही प्रत्याशियों की स्थिति साफ होगी। संवाद
विज्ञापन