{"_id":"6a9329388e8b6134e201feb7","slug":"sister-dies-in-accident-before-she-could-tie-rakhi-on-her-brothers-wrist-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-146366-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले ही छूटा साथ, बहन की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले ही छूटा साथ, बहन की हादसे में मौत
Sun, 30 Aug 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई सजाने की खुशी लेकर घर से निकली बहन की रास्ते में मौत हो गई। बेटे के साथ बाइक से जा रही वृद्धा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ग्राम फौजी मटकोटा निवासी मदन मोहन शर्मा की पत्नी वंदना (60) शुक्रवार दोपहर अपने भाई इंद्र को राखी बांधने के लिए बेटे वंश के साथ बाइक से गदरपुर के लिए निकलीं। सुखशांतिनगर मोड़ के पास पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वंदना और वंश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने अपनी कार से परिवार को उतारकर घायल मां-बेटे को गदरपुर अस्पताल पहुंचाया।
वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को रुद्रपुर जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने वंदना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वंश की हालत गंभीर होने पर परिजन प्राथमिक इलाज के बाद उसे निजी अस्पताल में ले गए। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।