फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Notices will be issued to vehicles illegally parked on the service lane and to encroachers.

Udham Singh Nagar News: सर्विस लेन पर अवैध रूप से खड़े वाहनों और अतिक्रमणकारियों को जारी होंगे नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Notices will be issued to vehicles illegally parked on the service lane and to encroachers.
रुद्रपुर। एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में एडीएम ने बरसात के बाद सड़क मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के लिए चिह्नीकरण करने को कहा। साथ ही बजट की मांग तय समय पर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सर्विस लेन पर अवैध रूप से खड़े वाहनों और अतिक्रमणकारियों को अब नोटिस जारी किया जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में एडीएम ने कहा कि परिवहन विभाग और एनएचएआई को टोल प्लाजा पर सख्त चालानी कार्रवाई करनी होगी। कार्रवाई ओवरलोड वाहनों के खिलाफ की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से चिह्नित 12 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। अन्य 30 स्थानों पर एनओसी प्राप्त कर कैमरे लगाने की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि एनएचएआई ने 40 ब्लैक स्पॉट्स में से 38 का सुधार कार्य पूरा कर लिया है। शेष दो ब्लैक स्पॉट्स को भी शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी को नो हेलमेट, नो पेट्रोल का नियम सख्ती से लागू कराने को कहा गया। प्रधानमंत्री राहत योजना की जानकारी टोल प्लाजा और तहसील स्तर पर फ्लेक्सी के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed