फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SIDCUL worker's body found

सिडकुल कर्मी का शव मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
SIDCUL worker's body found
सितारगंज। सिडकुल क्षेत्र में पहाड़ी उकरौली में बंद कमरे में संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। घर से दुर्गंध आने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। मौके पर पहुंचे ओमप्रकाश निवासी नव्वा नगला नौगावां, पीलीभीत ने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र राममूर्ति (30) के रूप में की।
विज्ञापन

एसएसआई योगेश कुमार ने बताया कि राममूर्ति पहाड़ी उकरौली में किराए के मकान में रहता था। ओम प्रकाश ने बताया कि उनका बेटा राममूर्ति सितारगंज के सिडकुल की एक कंपनी में कार्य करता था। पुलिस के अनुसार शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। एसएसआई योगेश कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मौत का कारण आत्महत्या लग रहा है। राममूर्ति कमरा बंद कर फंदे से लटक गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण साफ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed