फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sidcul transport turnover fell 50 per cent in a month

सिडकुल में एक माह में 50 फीसदी गिरा ट्रांसपोर्ट कारोबार

Fri, 09 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पंतनगर सिडकुल में नोटबंदी के एक महीने बाद भी कैश की किल्लत से सिडकुल की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। एक महीने के भीतर सिडकुल का ट्रांसपोर्ट कारोबार 50 प्रतिशत गिर गया है। इससे 500 से अधिक ट्रांसपोर्टर से जुड़े दस हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी सीधे तौर पर प्रभावित हो गए हैं। अब हालत यह हैं कि कैश की किल्लत से माल के ढुलान और लदान के लिए ट्रकों को एक-एक सप्ताह तक खड़े रहना पड़ रहा है। वहीं यहां से चेन्नई, गुजरात और कोलकाता जाने वाले ट्रकों को अब अपने गंतव्य तक जाने में 10 से 12 दिन लग रहे हैं। ट्रकों में डीजल डलवाने के लिए कैश की कमी के कारण वह अपने एटीएम कार्डों के जरिए रुक-रुककर मात्र दो-दो हजार रुपये का डीजल डलवाकर माल के लदान और ढुलान में लगे हैं। ऐसे में कारखानों का काम प्रभावित हो रहा है। 



 पंतनगर सिडकुल में 500 ट्रांसपोर्टरों में प्रत्येक के पास ढाई सौ से लेकर एक-एक हजार ट्रक हैं। इनका सिडकुल के उत्पादन में कच्चा और पक्का माल ढुलान में बड़ा सहयोग है। ऐसे में कैश की किल्लत ने सिडकुल के ट्रांसपोर्ट कारोबार को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। इस बारे में सिडकुल के एवीपी लॉजिस्टक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन रामकृपाल यादव का कहना है कि नोटबंदी के बाद से पहले शुरू में पुराने नोटों का प्रचलन पेट्रोल पंपों पर चल रहा था तो उससे ट्रक में डीजल डलवाने में कोई दिक्क्त नहीं हो रही थी, लेकिन एकाएक 13 नवंबर के बाद से व्यापार पर भारी प्रभाव पड़ा है। उन्होंने बताया कि आज 8 दिसंबर तक की ही बात करें तो ट्रांसपोर्ट कारोबार 50 प्रतिशत तक गिर गया है। माल भेजने में लिए जो गाड़ी चेन्नई, गुजरात और कोलकाता एक सप्ताह में पहुंच जाती थी वह 10 से 12 दिन में पहुंच रही है। इससे धंधा पूरी तरह से चौपट होने की स्थिति में है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed