{"_id":"8ad1ba047743fa529c970d30d3ee3ae6","slug":"siberian-birds-including-1-400-g-beef-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबेरियन पक्षियों के 1.400 ग्राम मांस सहित एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबेरियन पक्षियों के 1.400 ग्राम मांस सहित एक दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा सागर से साइबेरियन पक्षियों का भुना मांस लेकर आ रहे एक ग्रामीण को वन विभाग की गश्ती टीम ने पकड़ लिया। मांस की मात्रा एक किलो चार सौ ग्राम बताई गई है। वन विभाग की टीम ने गहन पूछताछ के वर्ल्ड लाइफ एक्ट के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी सीएस मैन्दोला ने बताया कि शारदा सागर डैम से साइबेरियन पक्षियों का शिकार खटीमा की ओर ला रहे सिसैया निवासी दया गौतम को बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे सिसैया बंधे पर वन विभाग की टीम ने दबोचा लिया। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई के तहत पकड़े गये दया के पास से 1.400 किलो भुना साइबेरियन पक्षियों का मांस मिला। वर्ल्ड लाइफ एक्ट के तहत मांस सील कर अपराधी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। रेंजर मैन्दोला ने बताया कि मेहमान पक्षियों की सुरक्षा को महकमे की टीम लगी हुई है। टीम में भुवन कांडपाल, अशोक कुमार गौतम, रंदीप कुमार उमां शंकर, राजेंद्र प्रसाद, श्याम सिंह, महेश सिंह, धर्मेंद्र आदि थे।
विज्ञापन