{"_id":"5d700deb8ebc3e93db119380","slug":"shut-down-due-to-renovation-kashipur-news-hld355483299","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मरों में ब्रेकर लगाने से पांच घंटे से अधिक रही बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मरों में ब्रेकर लगाने से पांच घंटे से अधिक रही बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। ट्रांसफार्मरों में ब्रेकर लगाने के चलते पांच फीडर बंद हो गए। विद्युत वितरण खंड में कामकाज ठप रहा। पांच घंटे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर कार्यालयों में कार्य शुरू हो सका।
बाजपुर रोड स्थित 20 नंबर बिजली घर में 10-10 एमवी के विद्युत ट्रांसफार्मरों में ब्रेकर नहीं लगे थे। इन ट्रांसफार्मरों से 33 हजार केवी की विद्युत लाइन से विभिन्न स्थानों को आपूर्ति पहुंचती है। ओवरलोड के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर में तकनीकी कमी या क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं होती रहती है। जिससे निजात देने के लिए विभाग ने इस बिजली घर में 2 ट्रांसफार्मरों में 2 ब्रेकर और पुराने ट्रांसफार्मर की मरम्मत कार्य किया। एडीएम कोर्ट, मुख्य बाजार, आवास विकास, अलीगंज रोड, बाजपुर रोड फीडर बंद करने पड़े। जिसके चलते बाजपुर रोड, पटेल नगर, फसियापुरा, अलीगंज मार्ग सहित अन्य स्थानों के हजारों उपभोक्ताओं को गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ा। साथ ही विद्युत वितरण खंड में लेखा जोखा, बिजली के बिल जमा सहित विभिन्न कार्य नहीं हो सके। इसके अलावा प्रतापपुर बिजली घर में 5 एमवी के स्थान पर 10 एमवी का ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया गया। जिससे ग्राम प्रतापपुर, धनौरी सहित अन्य गांव की आपूर्ति ठप रही। तीन बजे के बाद कार्य होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ नगर जगपाल सिंह और एसडीओ ग्रामीण शैलेंद्र सैनी ने बताया कि बिजली घरों में ब्रेकर लगाने के चलते आपूर्ति बंद करनी पड़ी। दोपहर बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।