{"_id":"594d4e504f1c1b2b4d8b465f","slug":"showroom-fire-from-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से से शोरूम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से से शोरूम में लगी आग
खटीमा, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खटीमा में महेंद्र इलेक्ट्रानिक में लगी आग नष्ट हुआ सामान
- फोटो : amar ujala
शार्ट सर्किट से धधकी आग से एक इलेक्ट्रानिक शोरूम के द्वितीय और तृतीय तल का सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल वाहन ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बृहस्पतिवार रात साढ़े ग्यारह बजे टनकपुर रोड जामा मस्जिद के सामने महेंद्रा इलेक्ट्रानिक्स के शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
आग की सूचना जामा मस्जिद में नमाज अदा करने आए नमाजियों ने दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम स्वामी अजय कुमार गुप्ता ने अनुसार आग से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन