{"_id":"524d47abbc260b17733fe573d3bdbfd5","slug":"shop-theft-four-chornian-pakdin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से चोरी करते हुए चार चोरनियां पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से चोरी करते हुए चार चोरनियां पकड़ीं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
Updated Fri, 21 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विधवानी बाजार में चप्पल खरीदने आई युवती समेत चार महिलाओं ने करीब 25 सौ रुपये की नगदी पार कर ली। इसका पता चलते ही व्यापारियों ने भागने का प्रयास कर रही चोरनियों को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस चारों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक आवास विकास निवासी निर्मल चड्ढा की विधवानी बाजार में फुटवेयर की दुकान है। गुरुवार दोपहर चार महिलाएं दुकान में आईं और चप्पल खरीदने लगीं। इस दौरान निर्मल चड्ढा खाना खा रहे थे, जबकि दुकान में काम करने वाला कर्मचारी चारों महिलाओं को चप्पल दिखाने लगा। बताया जा रहा है कि कर्मचारी का ध्यान भटकते ही एक महिला ने गल्ले से रुपये पार कर लिए। यह देख सामने की दुकान में बैठे युवक ने कर्मचारी को आवाज लगाकर महिला द्वारा चोरी करने की बात बताई। इतना सुनते ही चारों महिलाएं भागने का प्रयास करने लगीं। कर्मचारी के शोर मचाने पर दुकान स्वामी और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष संजय जुनेजा, मनोज छाबड़ा, हरीश अरोरा, आकाश गावा, सतीश छाबड़ा, मुंशी राम समेत अन्य व्यापारियों ने भागने का प्रयास कर रही चारों चोरनियों को पकड़ लिया। पकड़े जाने के डर से महिला ने चोरी किए गए करीब 25 सौ रुपये की नगदी दुकानदार को लौटा दी। सूचना पर बाजार चौकी इंचार्ज वीरेंद्र रमोला, आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज जयपाल चौहान महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही चारों चोरनियों को हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र रमोला ने बताया कि चारों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।