{"_id":"64233961aeae58364307b104","slug":"shivani-and-anu-wins-kashipur-news-c-8-1-96412-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 1500 मीटर शिवानी और अनु मिश्रा रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 1500 मीटर शिवानी और अनु मिश्रा रहे अव्वल
Wed, 29 Mar 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
- राधेहरि राजकीय महाविद्यालय में दो दिनी वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिनी वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में शिवानी और छात्र वर्ग में अनु मिश्रा पहले स्थान पर रहे।
मंगलवार को राधेहरि महाविद्यालय में आयोजित दो दिनी वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन छात्रा वर्ग की 800 मीटर में शिवानी और छात्र वर्ग में रविंद्र सिंह ने बाजी मारी। छात्र वर्ग के 100 मीटर में कुनाल भारती और 200 मीटर छात्रा वर्ग में निशा पहले स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग की 200 मीटर में कुनाल भारती, 400 मीटर छात्रा वर्ग हीट में शिवानी और छात्र वर्ग में सौरभ सिंह, 1500 मीटर छात्रा वर्ग में शिवानी और छात्र वर्ग में अनु मिश्रा पहले स्थान पर रहे। गोला फेंक छात्रा वर्ग में जूबी, छात्र वर्ग में विमल पांडे और भाला फेंक के छात्र वर्ग में साहिल सिंह पहले स्थान पर रहे।
इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और आईजीएल के वाइस प्रेसीडेंट मधुप मिश्रा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विजेंद्र चौधरी, राजीव चौधरी, रमेश खर्कवाल व विक्रांत सिंह रहे। बीएड विभाग की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। यहां पर प्राचार्य डॉ. चंद्र राम, सुदर्शन कुमार, प्रो. डॉ.महीपाल सिंह, डॉ. किशोर चंद्र जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष गुरकीरत सिंह भुल्लर, प्रो. एमके सिन्हा, डॉ. एससी कुशवाहा आदि थे।
विज्ञापन
क्रीड़ा मैदान का जीर्णोद्धार कराने की मांग
काशीपुर। क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष गुरकीरत सिंह भुल्लर ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा को ज्ञापन सौंपकर क्रीड़ा मैदान का जीर्णोद्धार कराने की मांग की। उन्होंने कहा लगभग 33 एकड़ में महाविद्यालय बना हुआ और छह हजार छात्र-छात्रा अध्ययनरत हैं। यहां के छात्र राज्य स्तरीय, नार्थ जोन व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं लेकिन क्रीड़ा मैदान खराब होने से अभ्यास में समस्या आती है। संवाद
अभाविप ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा
काशीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने विधायक चीमा को मांग पत्र सौंपकर महाविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया। संगठन ने महाविद्यालय के 3220 छात्रों को टेबलेट राशि 12 हजार रुपये देने, सुरक्षा गार्ड, पूछताछ केंद्र, शौचालय सही कराने की मांग की। साथ ही बीएससी में कंप्यूटर साइंस स्वीकृत कराने को कहा। यहां पर सूर्यम श्रीवास्तव, आदित्य गौतम, करन भारद्वाज, अंशु पाल आदि मौजूद थे।