फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shehnai will be played in the police line, a wedding hall will be built

Udham Singh Nagar News: पुलिस लाइन में बजेगी शहनाई, बनेगा बरातघर

Fri, 19 Dec 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 19 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shehnai will be played in the police line, a wedding hall will be built

विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस लाइन में कुछ समय बाद न केवल शहनाई बजेगी बल्कि पुलिस कर्मी और उनके परिजन थिरकते हुए नजर आएंगे। नगर निगम यहां बरातघर बनाने जा रहा है। इसमें सैकड़ों पुलिस परिवारों को लाभ मिलेगा।
मेयर विकास शर्मा ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा और एसपी क्राइम निहारिका तोमर के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों से संवाद कर जमीनी स्तर की समस्याओं को विस्तार से समझा। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर से जुड़ी कई समस्याओं को बताया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राउंड में स्थित स्टेज के सौंदर्यीकरण और पुलिस कर्मियों की सामाजिक आवश्यकताओं के लिए बरात घर निर्माण को कहा। मेयर ने जल्द बजट स्वीकृत कराकर बरातघर के निर्माण बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मेयर ने वार्ड 19 खेड़ा में पार्षद सुनील वाल्मीकि के साथ साईं मंदिर के सामने से माता मंदिर गली तक सड़क और नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही वार्ड संख्या तीन ट्रांजिट कैंप ए-ब्लॉक में पार्षद शुभम दास की उपस्थिति में सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed