शारदा सागर डैम डूब क्षेत्र में आए ग्रामीणों का डीएम ने हाल जाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा सागर डैम के डूब क्षेत्र में बसे ग्रामीणों की जलमग्न स्थिति का जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने जायजा लिया। मौजूदा स्थिति से शासन को अवगत कराने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट मांगी। इस दौरान डीएम गुप्ता ने जलभराव की स्थिति से जूझ रहे 76 परिवारों को खाद्य सामग्री भी बांटी और बचाव कार्यों के तहत यहां तैनात स्वास्थ्य विभाग, आंगन बाड़ी केंद्र, पशु उपचार सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं के कार्यों का भी जायजा लिया। डीएम ने पीड़ित परिवारों को 38-38 सौ रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने एसडीएम ऋचा सिंह को यह राशि आवंटित करने के निर्देश दिए।
यूपी के स्वामित्व वाले शारदा सागर डाम के ऊपरी हिस्से में गोरखपुर, बलिया आदि पूरब क्षेत्र से आकर लगभग 250 परिवार पिछले 50 वर्षों से बसे हैं। जिन्हें हर वर्ष ही डूब की स्थिति से जूझना पड़ता है। डीएम गुप्ता को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शारदा सागर डैम लगभग 22 किमी तक फैला है। जिसका 17.60 किमी भाग यूपी शेष 4.60 किमी उत्तराखंड में आता है। डैम के ऊपरी हिस्से में बसे लगभग 250 परिवारों में से 76 परिवार पिछले एक माह से डूब की स्थिति में हैं। ग्राम सभा के दीपक कुमार और बलदेव कुमार गौतम ने बताया कि सिंचाई विभाग यूपी की ओर से डैम में पानी भरने से कई परिवार बुरी तरह प्रभावित हैं।
ग्रामीणों की फसल पानी भरने से बरबाद हो चुकी है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे डीएम गुप्ता से राहत पहुंचाने की मांग की। जिला युवा कल्याण परिषद उपाध्यक्ष हरीश बोरा, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन बोरा ने पीड़ित परिवारों को अन्यत्र बसाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम ऋचा सिंह, तहसीलदार राधेश्याम राणा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी केएस देव, अधिशासी अभियंता केसी पंत, अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव, एसडीओ एके गुप्ता, अभय वर्मा, गिरवर सिंह, नरेंद्र गहतोड़ी, कन्हैया, दीपक कुमार, पूरन बोरा, महेंद्र खोलिया, गुरप्रीत सिंह आदि थे।