फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shameful...60 year old man raped a 14 year old girl

Udham Singh Nagar News: शर्मनाक...60 साल के बूढ़े ने 14 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shameful...60 year old man raped a 14 year old girl
जसपुर। 60 साल के बुजुर्ग ने 14 साल की किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। शिकायत के बाद महिला पुलिस अधिकरी किशोरी से घटना की जानकारी में जुटी है। देर रात विधायक ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गामीण क्षेत्र की किशोरी देर रात कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक वृद्ध ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोप लगाया कि बुजुर्ग ने धमकी दी है कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इस डर से वह चुप रही। रविवार को उसके पिता को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत कराने का हौसला दिया।
विज्ञापन

कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया किशोरी से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। महिला अधिकारी को जांच में लगाया गया है। मामला सत्य निकलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर विधायक आदेश चौहान भी कोतवाली पहुंचे और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed