फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sex Racket in Spa of Kashipur

स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, महिला समेत दो गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sex Racket in Spa of Kashipur
Sex Racket in Spa of Kashipur
काशीपुर। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आसाम की एक युवती की शिकायत पर की। स्पा का मालिक फरार बताया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

बाजपुर रोड स्थित एक माल में दिल्ली निवासी महिला सीमा विश्वकर्मा और उसका पुुरुष मित्र इशाक उर्फ डेविड काम करता है। स्पा मालिक का रुद्रपुर में एक और स्पा है, जो अनैतिक कृत्यों को अंजाम देने के आरोप में बंद कराया जा चुका है। यहां काम करने वाली सपना ने 12 दिन पहले आसाम की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर बुलाया था। सपना इस युवती के सौतेले भाई की पत्नी बताई गई है। आरोप है कि दोनों इस युवती पर देह व्यापार के लिए दबाव डाल रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम डेविड और सपना ने युवती को किसी के साथ जाने के लिए कहा। इंकार करने पर डेविड ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती चीखते हुए स्पा से बाहर आई और उसे रोता बिलखता देख मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को छुड़ाया और दो लोगों को हिरासत में लिया। स्पा मालिक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ एपी कोंडे ने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी नहीं आने की वजह से पीड़िता की बात समझ में नहीं आने पर असम पुलिस से उसकी बात कराई गई। असम पुलिस ने युवती की आपबीती बताई तो स्पा मालिक, सपना और डेविड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ कोंडे ने बताया कि आसाम पुलिस की मदद से पीड़िता का पता पूछ लिया गया है उसे घर भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने बताया कि मसाज पार्लर की आड़ में वह लड़कियां सप्लाई करने का धंधा कर रहे थे। यह मामला ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसा प्रतीत होता है। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य लोगों की धरपकड़ के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed