{"_id":"6854659fe1aae2910909e889","slug":"seven-people-filed-nominations-for-three-different-posts-elections-will-be-held-on-21st-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-128574-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तीन अलग-अलग पदों पर सात ने किया नामांकन, 21 को होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तीन अलग-अलग पदों पर सात ने किया नामांकन, 21 को होगा चुनाव
Fri, 20 Jun 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसाइटी की शहर कमेटी के पदाधिकारियों के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। तीन अलग-अलग पदों के लिए सात लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 21 जून को चुनाव होगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी अतीकुर्रहमान रहबर ने बताया कि बुधवार की रात नामजदगी के दिन नायब सदर के लिए खादिम अली नूरी एवं शाहिद अली ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी तरह शहर सेक्रेटरी के लिए इस्लाम हुसैन सहारा, हाजी बाबू रहमतुल्लाह एवं खजानची पद के लिए मो. सलीम, हाजी मो. अकरम व मोबीन अहमद ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 21 जून को मोहल्ला जटवारा के मदरसा दारुल उलूम में रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चुनाव होगा। इसी दिन चुनाव के बाद मतगणना होगी। शहर कमेटी के नवनिर्वाचित मेंबर, सेक्टर चौधरी एवं सेक्रेटरी की 60 सदस्य टीम मतदान के जरिये अपने पदाधिकारियों का चुनाव करेगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात नाम वापसी कार्यक्रम के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
छीपी बिरादरी के निर्विरोध नायब सेक्रेटरी बने मुबीन अहमद
जसपुर। मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसाइटी की शहर कमेटी के नायब सेक्रेटरी पद पर मोहल्ला चौहान निवासी मास्टर मुबीन अहमद को निर्विरोध चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी अतीकुर्रहमान रहबर ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि बीती 21 मई को हाजी नफीस अहमद ने पूर्व अध्यक्ष को 258 मतों से हराकर जीत हासिल की थी। शेष पदाधिकारियों के लिए 21 जून को मतदान होगा।