फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seven named in firing case on forest personnel

Udham Singh Nagar News: वन कर्मियों पर फायरिंग मामले में सात नामजद

Thu, 02 May 2024 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 02 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Seven named in firing case on forest personnel

विज्ञापन
गूलरभोज। वन कर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

दरअसल पीपलपड़ाव रेंज की पश्चिमी बीट के प्लॉट से 89 में सोमवार सुबह करीब 11 बजे गश्त कर रहे वनकर्मियों ने बाइक सवार लकड़ी तस्करों को रोका था। इस पर तस्कर सोनू ने पाटल से गश्ती दल पर हमला कर दिया था। हमले में रोपण रक्षक जाने अली घायल हो गया था। कुलदीप सिंह ने टीम पर दो राउंड फायर किए थे। हमले में वन आरक्षी विरेंद्र सिंह बाल बाल बचे। इसके बाद तस्कर लकड़ी मौके पर छोड़कर बाइक से फरार हो गए थे।

वनबीट अधिकारी हरेंद्र कुमार की ओर से पांच नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ पुलिस चौकी गूलरभोज में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ किप्पी, जसविंदर सिंह उर्फ बिंदु, अंबी, जयपाल, कुलवंत, सोनू उर्फ नटिया, जसविंदर सिंह उर्फ चुटकी के खिलाफ धारा 147,148,186,323, 332, 353, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा केस दर्ज किया है। सीओ एआर आर्य ने बताया कि सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed