{"_id":"6990d3bbd2651bf938065031","slug":"seven-day-mahashivratri-fair-begins-at-rambagh-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-137242-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रामबाग का सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रामबाग का सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेला शुरू
Sun, 15 Feb 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। रामबाग के प्राचीन शिव मंदिर में लगने वाला सात दिवसीय महाशिवरात्रि का मेला शनिवार से शुरू हो गया। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकान सज गई हैं। मंदिर परिसर में कांवडियों के आने का सिलसिला जारी है।
आदिवासी बुक्सा समुदाय के 300 साल पुराने इस प्राचीन शिव मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर आयोजित सात दिनी मेले में प्रदेश भर के बुक्सा जनजाति के लोग जुटते हैं। शनिवार को मंदिर में सामूहिक पूजा-अर्चना के बाद विधायक अरविंद पांडेय, बुक्सा समुदाय के नेता बाबू सिंह तोमर, मंदिर के पुजारी चंदू सिंह सहित तमाम लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। गंगाजल लेकर आ रहे सभी शिव भक्तों को मंदिर परिसर के आसपास के अलावा गदरपुर मार्ग पर सड़क किनारे बनाए गए पंडालों में ठहराया गया है। विभिन्न संगठनों की ओर से लंगर की व्यवस्था की गई है। मंदिर के पुजारी चंदू सिंह ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे से जलाभिषेक शुरू होगा। लग्नानुसार सोमवार शाम तक श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे।
मंदिर परिसर के आसपास विशाल मेले में बच्चों के मनोरंजन के संसाधान, झूलों आदि के साथ विभिन्न प्रकार की दुकानें लग गई हैं। मंदिर कमेटी और पुलिस प्रशासन ने मेले में सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता प्रबंध किए है। पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राकेश सिंह, सचिव किशोर मल्लिक, अमित नारंग, नरेंद्र कोरंगा, विकास सरकार, नित्यानंद मंडल, विकास राय आदि मौजूद थे।