{"_id":"71d18153ddf71d8b2f1a1852fb7b95a4","slug":"sentenced-to-three-years-old-and-blind-teens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और अंधे किशोर को तीन साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और अंधे किशोर को तीन साल की सजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
न्यायिक मजिस्ट्रेट शचि शर्मा की अदालत नेे भीख मंगवाने के लिए एक बालिका का अपहरण करने के आरोप में एक महिला और अंधे किशोर को तीन-तीन साल की कठोर कारावास और दस-दस हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार ग्राम सीतापुर कालोनी ग्राम गुलड़िया निवासी ओम प्रकाश ने 26 अप्रैल 2015 को बाजपुर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर कहा कि उसकी पुत्री आशा (11) घर से दुकान पर सामान लेने गई थी। वहीं से गायब हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने खोजबीन के बाद गांव की निवासी दीपा पत्नी राजेंद्र प्रसाद से पूछताछ की। दीपा ने पुलिस को बताया कि आशा को उसने ठाकुरद्वारा में किराये के एक मकान में रखा है। उसका भाई किशोर और देवर दीपक (11) है। पुलिस ने 11 दिन बाद लड़की को बरामद किया।
विज्ञापन
बरामद आशा ने अदालत में बताया कि दीपा, दीपा का अंधा भाई किशोर और देवर दीपक उसे ठाकुरद्वारा ले गए। वहां किशोर उसे अपने साथ भीख मांगने ले जाता था। अदालत ने साक्ष्यों का परीक्षण किया। गवाहों के बयान सुने। वादी के वकील अनुज साहनी और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद दीपा और किशोर का अपराध सिद्ध पाया गया। अदालत में दीपा और किशोर को तीन तीन साल का कठोर कारावास और दस-दस हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थ दंड नहीं देने पर चार-चार माह की अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश दिया।