{"_id":"6719686ef44916f1020e029f","slug":"sent-four-samples-of-sweets-for-testing-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-116541-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मिठाई के चार नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मिठाई के चार नमूने जांच के लिए भेजे
Thu, 24 Oct 2024 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर के एक मिठाई निर्माता के प्रतिष्ठान में छापा मारकर चार सैंपल लिए। सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।
बताया गया है कि एसके फूड प्रोडक्ट ऊधमसिंह नगर नाम से हल्द्वानी क्षेत्र में मिठाई की आपूर्ति की जा रही थी। फर्म के संजय नगर खेड़ा में संचालित होने की पुष्टि हुई। बुधवार को उपायुक्त कुमाऊं मंडल अनोज थपलियाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान मौके पर मिठाई इत्यादि तैयार करने का कारखाना संचालित होता मिला। मौके पर कलाकंद, डोडा बर्फी, मिल्क केक, पतीसा का निर्माण किया जा रहा था।
बताया है कि मिल्क केक, कलाकंद, बर्फी और पतीसा के नमूने जांच के लिए गए। टीम में जिला अभिहीत अधिकारी डॉ. प्रकाश फुलारा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी काशीपुर अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूद्रपुर आशा आर्या शामिल थे।
खाद्य और पेय पदार्थों को खरीदते समय निर्माण तिथि/उपभोग की तिथि के साथ ही कारोबारकर्ता का खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण की पड़ताल जरूर करें। खाद्य सामग्री में मिलावट का अंदेशा होने पर टोल फ्री नंबर 18001804246 पर शिकायत करें। - डॉ. प्रकाश फुलारा, जिला अभिहीत अधिकारी