फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sensation after pieces of meat and chicken claws found on Kanwar Yatra route

Udham Singh Nagar News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस के टुकड़े और मुर्गे के पंजे मिलने से सनसनी

Fri, 13 Feb 2026 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sensation after pieces of meat and chicken claws found on Kanwar Yatra route
काशीपुर। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान धार्मिक आस्था के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने 11 से 15 फरवरी तक कच्चे और पके मांस की दुकानों को बंद करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बीच आरओबी पर मांस के टुकड़े और मुर्गियों के पंजे मिलने से खलबली मच गई। नगर आयुक्त के निर्देश पर तत्काल पर्यावरण मित्रों ने आरओबी के ऊपर सफाई की। साथ ही पुलिस को सूचना देकर मामले की जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी मांस विक्रेता आदेशों का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे महाराणा प्रताप चौक पर बने आरओबी के ऊपर तिराहा के पास एक थैले में से मांस के टुकड़े और मुर्गे के पंजे बिखरे पड़े थे। इसकी जानकारी से सनसनी मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पर्यावरण मित्रों को आरओबी पर भेजकर मांस के टुकड़ों को उठवाया और वहां सफाई कराई। बताया कि सोशल मीडिया पर मांस के टुकड़े और पंजे बिखरे होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर दीपक बाली ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी एसएसपी को फोन पर दी। उन्होंने घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे फुटेज और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। मेयर ने कहा कि जब निगम क्षेत्र में 11 फरवरी से मांस की बिक्री प्रतिबंधित है। ऐसे में आरओबी के ऊपर मांस के टुकड़े मिलना गंभीर विषय है। इस मामले की जांच कराई जा रही है।




मझोला मार्ग के किनारे मांस की दुकानें बंद कीं
मझोला। महाशिवरात्रि पर्व से पहले कांवड़ यात्रा के लिए खटीमा-मझोला मार्ग पर मांस की दुकानों को बंद करा दिया है। सत्रहमील पुलिस चौकी इंचार्ज ललित बिष्ट ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए 15 फरवरी तक मांस की दुकानों को बंद करने के लिए मांस विक्रेताओं को नोटिस भेजे गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed