फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Senior journalist killed in the accident, including three

हादसे में वरिष्ठ पत्रकार समेत तीन की मौत

Mon, 29 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज। Updated Mon, 29 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

पीलीभीत में शादी समारोह से लौट रहे कार सवार वरिष्ठ पत्रकार, उनकी पत्नी और मित्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी को गंभीर हालत में पीलीभीत के मैकूलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यापारियों ने शोक में बाजार बंद रखा।

विज्ञापन


शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार एवं व्यापारी नेता राकेश गुप्ता अपनी पत्नी अनीता गुप्ता (40), पुत्री ऐश्वर्या गुप्ता उर्फ ट्विंकल (18) और रेडीमेड की शॉप पर कार्यरत कर्मचारी अजय पाल (26) पुत्र भगवान दास के साथ कार (यूके04जी-9436) से पीलीभीत शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। देर रात करीब 10:30 बजे न्यूरिया थाना क्षेत्र के पोलीगंज गांव में रोड पर अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हो गई। इससे राकेश, उनकी पत्नी अनीता, कर्मचारी अजय की मौत हो गई। जबकि, बेटी ऐश्वर्या सिर और पैर में गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


तीन लोगों की मौत के शोक में पत्रकारों ने रामलीला मैदान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने बाजार बंद कर शोक जताया। पूर्व सीएम पुत्र सौरभ बहुगुणा, राजू भंडारी, नारायण पाल, जिलानी अंसारी, कमल जिंदल, नवतेज पाल सिंह, खूब सिंह विकल, शिवकुमार मित्तल, संजय गोयल, राजीव गुप्ता, शिववर्धन सिंह, सुखदेव सिंह, अनवार अहमद, कांता प्रसाद सागर, नरेश कंसल, इकशाद अहमद पटौदी आदि ने शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed