{"_id":"69d164bbd6a9c20121055502","slug":"seema-chauhan-congratulated-on-becoming-the-vice-president-of-fisheries-development-authority-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-141198-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मत्स्य पालन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनने पर सीमा चौहान को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मत्स्य पालन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनने पर सीमा चौहान को दी बधाई
Sun, 05 Apr 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। प्रदेश सरकार की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेत्री सीमा चौहान को मत्स्य पालन विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शनिवार को मेयर व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। नगर मोहल्ला गंज बद्री भवन के पास निवासी सीमा चौहान संगठन में लगभग 25 साल से जुड़ी हैं और दो बार प्रदेश मंत्री व दो बार महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रह चुकी है। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2024-25 में मेयर पद और इससे पहले विधायक पद की दावेदारी कर चुकी हैं। उन्होंने दायित्व दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
उधर मेयर दीपक बाली ने शनिवार को पार्षदों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दायित्वधारी सीमा चौहान के आवास पर पहुंचकर उनको बधाई दी और माल्यार्पण कर स्वागत किया। मेयर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। यहां पर मंजू यादव, सुधा शर्मा, मुकेश चावला, चौधरी समरपाल सिंह, पार्षद अनीता कांबोज, सीमा सागर, पुष्कर बिष्ट, सौरभ शर्मा, हर्ष बाली सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।