फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sedakul's city park is ready to get damage before made

बनने से पहले उजड़ने को तैयार है सिडकुल का सिटी पार्क

Sat, 16 Dec 2017 12:47 AM IST
धन सिंह बिष्ट रुद्रपुर।
धन सिंह बिष्ट रुद्रपुर। Updated Sat, 16 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sedakul's city park is ready to get damage before made
सिटी पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए तैयार की गई नहर में बहता फैक्ट्रियों का प्रदूषित पानी। - फोटो : Amar Ujala

पंतनगर सिडकुल में तैयार किया जा रहा सिटी पार्क तैयार होने से पहले ही उजड़ने की कगार पर आ गया है। सिडकुल की दस एकड़ भूमि पर 130 करोड़ की लागत से तैयार किये जा रहे इस पार्क में कार्यदायी संस्था द्वारा रोज नया निर्माण किया जा रहा है। लेकिन रखरखाव के अभाव में पार्क का आधे से अधिक हिस्सा जंगल का रूप ले चुका है। 

विज्ञापन


2012 में सिडकुल की पंतनगर में पार्क बनाने की योजना बनी। योजना को मूर्त रूप देने के लिए वर्ष 2013 में सिडकुल ने करीब दस एकड़ जमीन का चयन कर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की देहरादून इकाई से जमीन पर बहुउद्देशीय पार्क बनाने का अनुबंध किया और इसके लिए 130 करोड़ का बजट भी पारित हो गया। वर्ष 2013 के आखिर में ही कांग्रेस की सरकार के समय में पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया गया। 2016 में चुनावों के दौरान कुछ समय के लिए पार्क के निर्माण कार्य में अवरोध आ गया और उसके बाद सत्ता में आई भाजपा सरकार भी पार्क के निर्माण कार्य का गति नहीं दे सकी।
विज्ञापन


अब पार्क का निर्माण कार्य पूरा होने को है लेकिन इस पूरे अंतराल में पार्क की दुर्दशा भी होती रही वर्तमान में पार्क का आधा हिस्सा जंगल का रूप ले चुका है इससे यहां लगे बैंच, लाइट, फव्वारे आदि जर्जर स्थिति में पहुंच गये हैं। हालांकि पार्क में आमजन के लिए व्यायामशाला के साथ ही कैंटीन, वाहन पार्किंग और खरीदारी के लिए छोटी-छोटी दुकानें और शौचालय आदि बनाने के लिए भवन तैयार किये गये हैं। लेकिन पार्क का निर्माण कार्य पूरा होने की बाट जोह रहे ये भवन भी रखरखाव के अभाव में अपनी मजबूती खो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए यहां पर 15 किमी की नहर तैयार की गई है। लेकिन इसमें सिडकुल की फैक्ट्रियों का प्रदूषित पानी बह रहा है। करीब 50 लाख रुपये की कीमत से तैयार किया जा रहा म्यूजिकल फव्वारा भी कब तक तैयार होकर संगीत की धुन पर लोगों का मनोरंजन करेगा इसका अंदाजा भी किसी को नहीं है। पार्क की इस दुर्दशा पर सिडकुल रीजनल आफिस के अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं। उनका कहना है कि पार्क का कोई रिकार्ड उनके पास नहीं है। सिडकुल मुख्यालय देहरादून ही पार्क के बारे में किसी तरह की जानकारी दे सकता है।


चोरों और नशेड़ियों का रहता है जमावड़ा
सिडकुल द्वारा तैयार किया जा रहे करोड़ों के पार्क में भविष्य में क्या रौनक रहेगी ये तो पार्क तैयार होने के बाद ही पता चलेगा लेकिन वर्तमान में पार्क चोरों और नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार पार्क से आये दिन कभी सीसीटीवी तो कभी हाइटेंशन केबल चोरी होना आम बात है। सिडकुल प्रबंधन की मानें तो पार्क में सुरक्षा के लिए दस सुरक्षा गार्डों नियुक्त किये है लेकिन उसके बाद भी पार्क में चोरों का आतंक होना सिडकुल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करतो हैं। शाम होते ही यहां नशेड़ियोंका जमावड़ा लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed