{"_id":"594d50f94f1c1b5a0c8b4594","slug":"security-guard-frustrated-with-loot-plans","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट की योजना नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट की योजना नाकाम
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया। वे वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, तभी गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को देख बदमाश फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिडकुल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से पहले खाली पड़े प्लाट में बहेड़ी क्षेत्र नगरिया खुर्द निवासी इरशाद अली और लीलाधर बतौर सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करते हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात दोनों ड्यूटी पर थे। इसी बीच कुछ बदमाश वहां आ गये और उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश वहां खड़ी जेसीबी और जनरेटर के पार्ट्स खोलने लगे। उन्होंने विरोध किया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस जीप का हूटर बजने लगा। तभी दोनों सुरक्षा गार्ड ने हिम्मत कर शोर मचा दिया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस को देख बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने बंधक बनाए गए दोनों सुरक्षा गार्ड को मुक्त कराया। ट्रांजिट कैंप इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया गश्त पर एसआई बीसी आर्या और कुछ सिपाही थे, पुलिस की सक्रियता के चलते बदमाश घटना को अंजाम नहीं दे पाये। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन