Rudrapur News: किसी भी सूरत में 25 अक्तूबर तक हैंडओवर करें वेलोड्रम : सचिव खेल अमित सिन्हा
खेलों को लेकर हो रही तैयारियों को परखने के लिए विशेष सचिव खेल अमित सिन्हा रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में वेलोड्रम और नव निर्मित मल्टी परपज हाल का निरीक्षण कि
विस्तार
राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर शासन गंभीर है। खेलों को लेकर हो रही तैयारियों को परखने के लिए विशेष सचिव खेल अमित सिन्हा रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में वेलोड्रम और नव निर्मित मल्टी परपज हाल का निरीक्षण किया। सचिव ने कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निगम निर्माण विंग को 25 अक्तूबर तक किसी भी सूरत में वेलोड्रम को हैंडओवर करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार की दोपहर विशेष सचिव स्टेडियम में आकर सीधे साइकिलिंग ट्रैक को देखने पहुंच गए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारी से पूछा कि इसे हैंडओवर करने का समय क्या है। विशेष सचिव ने कहा कि 15 अक्तूबर तय तिथि है पर 10 दिन का अतिरिक्त समय देता हूं। 25 को खुद हैंडओवर लेने आऊंगा। किसी भी दशा में एक दिन का भी विलंब नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने दो और शौचालय बनाने के निर्देश दिए।
वेलोड्रम की दीवार में आई दरार तो खैर नहीं
निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने कहा कि वेलोड्रम निर्माण में शिकायत मिली है कि जोड़ वाली जगहों को मजबूत करने के लिए 14 दिन का समय नहीं दिया गया। चेतावनी दी कि अगर बाद में जोड़ की जगहों में दरार आई तो किसी की खैर नहीं होगी।
इंडोर हॉल में साधारण लाइट लगा देख भड़के सचिव
करोड़ों की लागत से बने मल्टी परपज हाल का निरीक्षण करते हुए विशेष सचिव ने पूछा कि इंडोर हाल में कौन सी लाइट लगाई गई है। इस पर निर्माण इकाई के लोग जवाब नहीं दे सके। इस पर सचिव ने कहा कि यहां स्पोर्ट्स एलईडी लगाया जाना था तो साधारण लाइटें क्यों लगाई गई। कहा कि इन्हें बदलकर स्पोर्ट्स एलईडी लगा दी जाए। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। विशेष सचिव सिन्हा ने जिला क्रीड़ा अधिकारी से पूछा कि खेल के बाद वेलोड्रम और मल्टी परपज हाल का रखरखाव कैसे करेंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक समिति का गठन करें।
पौड़ी शिफ्ट किए जाएंगे छात्रावास के एथलीट
निरीक्षण में विशेष सचिव ने पूछा कि स्टेडियम में कितनी एथलीट छात्रावास में हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने 13 बताया। इस पर उन्होंने कहा कि सभी को पौड़ी शिफ्ट किया जाए। यहां अब केवल राष्ट्रीय खेलों की तैयारी शुरू की जाए।
नवंबर से ट्रैक पर दौड़े साइकिल
विशेष सचिव ने क्रीड़ा अधिकारी से कहा कि 25 अक्टूबर को वेलोड्रम हैंडओवर हो जाने के बाद यहां ट्रैक पर साइकिलिंग शुरू कर दी जाए। इसके लिए एसडीआरएफ के लोगों की मदद ली जाए। ट्रैक को खाली नहीं छोड़ना है। यहां के छात्रावास में दो सीटर बेड खरीदे जाएं।
वेलोड्रम का निर्माण अंतिम चरण में है। निर्माण इकाई को 25 अक्तूबर को हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए हैं। रुद्रपुर स्टेडियम में साइकिलिंग, वॉलीबॉल और हैंडबाल की प्रतियोगिताएं होनी है। हम पूरी तरह से राष्ट्रीय खेल के लिए तैयार हैं। -अमित सिन्हा, विशेष सचिव खेल।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.