फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Secretary Form repealed, election officials Scope

सचिव पद पर पर्चा निरस्त, चुनाव अधिकारी को घेरा

Sun, 11 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Sun, 11 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय में नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल में सचिव पद के प्रत्याशी पवन सिंह का पर्चा अवैध घोषित कर दिया गया। आक्रोशित छात्रों ने हंगामा कर मुख्य चुनाव अधिकारी डा. नगेंद्र द्विवेदी का घेराव किया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। अब छात्रा उपाध्यक्ष पद पर ज्योति कांबोज, सचिव पद पर मोहित शर्मा, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर गुलशेर अहमद, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर युवराज शर्मा, विवि प्रतिनिधि पद पर कमलजीत कौर का एक-एक पर्चा होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। छात्र संघ अध्यक्ष पद पर अमन बंसल और पुनीत शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला है। मतदान 12 अक्तूबर को होगा। शनिवार को जांच पड़ताल के चलते सचिव पद के प्रत्याशी पवन सिंह बीए तृतीय वर्ष की उम्र शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर 22 साल 4 दिन पाई गई। उम्र सीमा अधिक होने के कारण पर्चा अवैध घोषित कर दिया। जिससे उनके समर्थकों ने कॉलेज में हंगामा किया। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। वहां पर गुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, जावेद, गुलशन, सतीश, मनीस, इंदरजीत सिंह आदि थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed