फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seas were carried out by JCB property dealer

सीज की गई जेसीबी को छुड़ा ले गए प्रापर्टी डीलर

Mon, 25 Jan 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Mon, 25 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

दिनेशपुर रोड पर कट रही अवैध कालोनियों के खेल में जिला प्रशासन फेल हो गया है। प्रशासन पर पूरी तरह हावी होते हुए कालोनाइजरों ने जयनगर से कालीनगर के बीच करीब छह किलोमीटर का सरकारी निर्माण जगह-जगह से ध्वस्त कर दिया है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए जमीन के सौदागरों ने शनिवार को एसडीएम के आदेश पर सीज की गई जेसीबी और हिरासत में लिए गए दो आरोपियों को भी सिडकुल चौकी से छुड़वा दिया। उधर एसडीएम के आदेश भी हवा-हवाई हो गए। एसडीएम ने क्षेत्र के पटवारी को दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया था, लेकिन घटना के 36 घंटे बाद भी न तो कोई मुकदमा दर्ज हुआ और नहीं किसी की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन


पिछले कई सालों से दिनेशपुर रोड की बदहाली से वहां के लोग और आसपास के कई ग्रामीण भारी परेशानी से जूझ रहे थे, इस सड़क की मरम्मत के लिए विधायक अरविंद पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने लंबे समय तक आंदोलन भी किया और आखिरकार करोड़ों रुपये की लागत से राज्य सरकार ने इस सड़क की मरम्मत करवाकर इस पर डामरीकरण के साथ ही सड़क के दोनों ओर पानी निकासी के लिए आरसीसी के नाले का निर्माण करवा। जैसे ही इस सड़क की दशा सुधरी तो यहां पर भूमाफियाओं ने जमीनों का खेल ऐसा खेला कि इसमें जिला प्रशासन के कुछ अफसरों से सांठगांठ करके अवैध कालोनियों का निर्माण करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही जमीन के सौदागरों और सत्ता से जुड़े कुछ नेताओं ने सरकारी निर्माण को दिनदहाड़े जेसीबी के सहारे तोड़ना शुरू कर दिया। अब हालत यह है कि करीब छह किमी तक के सरकारी निर्माण को कालोनाइजरों ने अपनी कालोनियों के विशाल गेट के लिए न जिला प्रशासन से कोई अनुमति ली और बिना परवाह किए उसे ध्वस्त करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर इस बारे में एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला का कहना है कि जेसीबी मशीन तत्काल सीज कर दी गई थी, आखिर किस आधार पर मशीन को पुलिस चौकी से छोड़ा है इसकी जांच की जाएगी। उधर उन्होंने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज न होने पर इसमें क्षेत्र के पटवारी से पूछताछ करने की बात कही है। उन्होंने कहा  कि सरकारी निर्माण को ध्वस्त करना सरासर अपराध है। इसमें कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed