फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seas six medical store, took possession of drugs

छह मेडिकल स्टोर सीज, दवाएं कब्जे में लीं

Fri, 13 Feb 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 13 Feb 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Seas six medical store, took possession of drugs

खुलेआम मेडिकल स्टोर में बिक रही नशीली दवाआें के साथ ही लाइसेंस न होने पर पुलिस ने छह मेडिकल स्टोरों को सीज दिया है। साथ ही बरामद नशीली दवाएं भी कब्जे में ले ली। अभियान से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा। इस मामले में एसएसपी ने जहां रंपुरा चौकी इंचार्ज को कोतवाली से अटैच कर दिया। वहीं अस्थायी तौर पर बनाई गई खेड़ा चौकी को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

 रंपुरा और खेडक़्षेत्र में लंबे समय से मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवा बिक्री की सूचना पुलिस महकमे को मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी नीलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार के साथ मिलकर खेड़ा और रंपुरा क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस टीम ने खेड़ा और किच्छा रोड में चल रहे छह मेडिकल स्टोरों में नशीली दवा मिलने और लाइसेंस न होने पर उन्हें सीज कर दिया। साथ ही दुकान में मिली नशीली दवा कब्जे में ले ली। बाद में टीम ने रंपुरा क्षेत्र में भी करीब छह दुकानों पर छापामार कार्रवाई कर हजारों रुपए कीमत की नशीली दवा बरामद की। साथ ही कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों के पास मौके पर लाइसेंस न मिलने पर कार्यालय में आकर दिखाने को कहा गया। एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि खेड़ा और रंपुरा में चल रहे नशीली दवा बिक्री पर रोक न लगा पाने पर खेड़ा में बनाई गई अस्थायी चौकी को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा रंपुरा चौकी इंचार्ज अशोक धनकड़ को भी कोतवाली से अटैच कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed