फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SDM sealed by Green City

एसडीएम ने किया ग्रीन सिटी को सील

Sat, 05 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Sat, 05 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
SDM sealed by Green City

अवैध तरीके से बन रही कॉलोनियों पर प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है। बिना नक्शा पास करवाए कृषि भूमि पर कॉलोनी काट कर किए जा रहे निर्माण कार्यों का एसडीएम ऋचा सिंह ने निरीक्षण किया।

विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम सिंह ने निर्माताओं से निर्माण एवं भूमि संबंधी दस्तावेज मांगे लेकिन वह किसी तरह के दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिस पर एसडीएम ने ग्रीन सिटी के निर्माण स्थल के गेट को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया। जिसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।

विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर अवैैध कॉलोनी व सरकारी भूमि पर किए जा रहे निर्माण के विरुद्घ की जा रही कार्रवाई में एसडीएम ने नगर से लगे ग्राम सभा भूड़ एवं नौगवां ठग्गू में निर्माणाधीन ग्रीन सिटी की जांच की जिसमें रकबा राजस्व रिकार्ड में लगभग 51 बीघा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भूमि चार सह खातेदार रमेश सिंह, केतकी देवी, इंद्रासन और पूरन चंद्र के नाम दर्ज है। जांच के दौरान काटी गई कॉलोनी का नक्शा पास नहीं होने, बिजली, पानी सड़क आदि की व्यवस्था नहीं होना पाया। एसडीएम ने यह भी बताया कृषि भूमि का भूमि प्रयोग बदल कर 143 कराने की कार्रवाई नहीं हुई है। कॉलोनी का रजिस्ट्रेशन, विद्युत, पेयजल की एनओसी सहित लेआउट जरूरी बताया गया।  वहां पर तहसीलदार राधेश्याम राणा, राजस्व निरीक्षक गिरवर सिंह, नरेंद्र गहतोड़ी, सतीश सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed