Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SDM raids private hospital, seals it after finding flaws

Udham Singh Nagar News: एसडीएम ने निजी अस्पताल मारा छापा, खामियां मिलने पर किया सील

Sat, 17 Feb 2024 03:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 17 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
SDM raids private hospital, seals it after finding flaws
जसपुर में निजी अस्पताल सील कराते एसडीएम। संवाद
जसपुर। एसडीएम ने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शुक्रवार को यूनियन बैंक के पास एक प्राइवेट हॉस्पिटल में छापा मारा। इस दौरान कोई भी अभिलेख नहीं दिखाने पर प्राइवेट हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया। इसके साथ ही हॉस्पिटल में मिले तीन युवकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है जबकि युवती को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि फर्जी हॉस्पिटल चलाने की शिकायत मिली थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल पर जब छापा मारा गया तो वहां एक भवन के बाहर श्री हॉस्पिटल का बोर्ड लगा हुआ था। हॉस्पिटल के अंदर कंबल, दवाई, डॉक्टरों की नेम प्लेट आदि मिलीं। जिससे प्रतीत हुआ कि हॉस्पिटल के नाम का दुरुपयोग किया जा रहा था। प्राइवेट हॉस्पिटल रजिस्ट्रेशन नहीं था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हितेश शर्मा ने बताया कि उपस्थित डॉक्टर हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन अथवा अन्य कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। जिस पर हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल में मिली युवकी को उसके घर भेज दिया गया जबकि तीनों युवकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed